International Journal of Literacy and Education
2023, Vol. 3, Issue 1, Part B
माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों में शैक्षिक विकास एवं जीवन कौशल शिक्षा के प्रति जागरुकता का अध्ययन
Author(s): महेश भालसे, डाॅ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
Abstract: प्रस्तुत शोध पत्र माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों में शैक्षिक विकास एवं जीवन कौशल शिक्षा के प्रति जागरुकता पर आधारित है। जीवन कौशल की संकल्पना जीवन की उस विधि से संबंधित है जो शिक्षा में ज्ञान, मनोवृत्ति और अंतर्वेयक्तिक कौशल हेतु परस्पर आदान-प्रदान पर बल देती है। शिक्षार्थियों में विविध कौशलों का विकास कर उन्हें जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने के लिए तैयार करना ही इसका उद्देश्य है। शोध क्षेत्र के माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों में शैक्षिक विकास एवं जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के प्रभाव से जागरुकता में सार्थक सह-सम्बन्ध पाया जाता है। माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बुद्धिस्तर एवं जीवन कौशल शिक्षा के प्रति जागरुकता में सार्थक सह-सम्बन्ध धनात्मक पाया जाता है।
Pages: 80-83 | Views: 1612 | Downloads: 453Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
महेश भालसे, डाॅ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव. माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों में शैक्षिक विकास एवं जीवन कौशल शिक्षा के प्रति जागरुकता का अध्ययन. Int J Literacy Educ 2023;3(1):80-83.