International Journal of Literacy and Education
2023, Vol. 3, Issue 2, Part A
सतना जिले के माध्यमिक षिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं में नैतिक मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं डाॅं. स्वर्णलता त्रिपाठी
Abstract: इस शोध पत्र के द्वारा माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं में नैतिक मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इस शोध कार्य को सतना जिले के सभी विकासखण्डों से 6-6 माध्यमिक विद्यालय कुल 48 विद्यालयों से 10 छात्र व 10 छात्राएं कुल 960 छात्रों का चयन दैव निदर्शन पद्धति द्वारा नैतिक मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन हेतु किया गया है। नैतिक मूल्य वास्तव में ऐसी सामाजिक अवधारणा है जिसका मूल्यांकन किया जा सकता है। यह कर्तव्य की आंतरिक भावना है और उन आचरण के प्रतिमानों का समन्वित रूप है जिसके आधार पर सत्य असत्य, अच्छा-बुरा, उचित-अनुचित का निर्णय किया जा सकता है और यह विवेक के बल से संचालित होती है। शोध के आधार पर यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि शोध क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों में कोई सार्थक अन्तर नहीं है और इसी प्रकार छात्र और छात्राओं के नैतिक मूल्यों में भी कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
Pages: 34-37 | Views: 1167 | Downloads: 336Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं डाॅं. स्वर्णलता त्रिपाठी. सतना जिले के माध्यमिक षिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं में नैतिक मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Literacy Educ 2023;3(2):34-37.