International Journal of Literacy and Education
2025, Vol. 5, Issue 1, Part F
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में शैक्षिक अभिरुचि, आत्मप्रेरणा और उपलब्धि का अंतर्संबंध
Author(s): मो. हामिद, राज कुमार झा
Abstract: प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य उद्देश्य बेगूसराय जिले के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में शैक्षिक अभिरुचि, आत्मप्रेरणा और शैक्षिक उपलब्धि के मध्य जटिल अंतर्संबंधों का व्यापक विश्लेषण करना है। इस व्यापक अनुसंधान में स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिचयन विधि का प्रयोग करते हुए 400 विद्यार्थियों का प्रतिनिधि नमूना लिया गया, जिसमें 200 छात्र और 200 छात्राएं शामिल थीं। इन विद्यार्थियों का चयन जिले के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से समानुपातिक रूप से किया गया। डेटा संग्रह के लिए मानकीकृत मापनियों का प्रयोग किया गया और सहसंबंध विश्लेषण, ज-परीक्षण तथा एकमार्गी विचरण विश्लेषण (।छव्ट।) जैसी उन्नत सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग किया गया। अध्ययन के मुख्य निष्कर्षों से स्पष्ट होता है कि शैक्षिक अभिरुचि, आत्मप्रेरणा और शैक्षिक उपलब्धि के मध्य अत्यधिक सकारात्मक और सांख्यिकीय रूप से सार्थक संबंध विद्यमान है। परिणामों से यह भी पता चला कि आत्मप्रेरणा शैक्षिक उपलब्धि का सबसे मजबूत भविष्यवक्ता है (त=0.748), जबकि छात्राओं में शैक्षिक अभिरुचि और उपलब्धि का स्तर छात्रों की तुलना में सार्थक रूप से उच्च पाया गया। शहरी विद्यार्थियों का प्रदर्शन ग्रामीण विद्यार्थियों से बेहतर था, जो शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता में क्षेत्रीय असंतुलन को दर्शाता है।
DOI: https://doi.org/10.22271/27891607.2025.v5.i1f.374Pages: 469-472 | Views: 74 | Downloads: 30Download Full Article: Click Here