International Journal of Literacy and Education
2025, Vol. 5, Issue 2, Part F
भागलपुर जिला में अनुसूचित जाति की महिलाओं की पीढ़ीगत आर्थिक गतिशीलता का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): अरविन्द कुमार सुमन, खगेन्द्र कुमार
Abstract: इस अध्ययन का लक्ष्य बिहार राज्य के भागलपुर जिला में अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं के बीच पीढ़ीगत (माँ-और-पुत्री) आर्थिक गतिशीलता का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। अध्ययन में चार पञ्चायतों से अनुसूचित जाति-बहुल परिवारों में सुविधानुसार 50 माएँ तथा उनकी एक पुत्री (15 वर्ष से अधिक आयु) का चयन किया गया। कुल 200 माएँ एवं 200 पुत्रियाँ शामिल की गईं। आर्थिक गतिशीलता को आय के स्तर, व्यावसायिक स्तर तथा जीवन-यापन एवं रहन-सहन (मकान, भोजन, संचार माध्यम) की पूर्ति-स्तर में अन्तर एवं अंतः पीढ़ी परिवर्तन के आधार पर परखा गया। सर्वेक्षणात्मक प्रश्नावली द्वारा उत्तर एकत्रित किए गए तथा तदनुसार तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। मुख्य निष्कर्ष यह हैं कि माँ के मुकाबले पुत्रियों की आय-स्तर, व्यवसाय-स्थिति तथा जीवन-यापन की पूर्ति-क्षमता में सकारात्मक वृद्धि पाई गई है, परंतु गतिशीलता पूर्ण नहीं हुई है, विशेषकर रहन-सहन एवं संचार माध्यम प्रयोग में अन्तर अधिक रहा। सुझाव रूप में लक्ष्य-समूह हेतु अन्तर-पीढ़ी उद्यम एवं स्किल-डेवलपमेंट कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने तथा पञ्चायती-स्तर पर महिला-उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता प्रतिपादित की गई है।
DOI: https://doi.org/10.22271/27891607.2025.v5.i2f.370Pages: 479-484 | Views: 101 | Downloads: 45Download Full Article: Click Here