International Journal of Literacy and Education
2023, Vol. 3, Issue 1, Part C
माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): सुनील कुमार गुप्ता, डाॅं. पतंजलि मिश्र
Abstract: प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है। न्यादर्श के रूप में रीवा जिला के रीवा विकासखण्ड से 4 और सभी विकासखण्डों से 2-2 विद्यालय कुल 20 माध्यमिक विद्यालयों का चयन दैव निदर्शन द्वारा अध्ययन हेतु लिया गया। शोध कार्य के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु गहन अध्ययन करने के लिए न्यादर्श के रूप में चयनित विद्यालयों से 500 छात्र एवं छात्राओं (250 छात्र $ 250 छात्रा) का चयन दैव निदर्शन पद्धति से किया गया है। रीवा जिले के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्रों के संवेगात्मक बुद्धि में सार्थकता का औसत उपलब्धि 54.88 है तथा मानक विचलन 16.89 है और छात्राओं के संवेगात्मक बुद्धि में सार्थकता का औसत उपलब्धि 54.64 है तथा मानक विचलन 17.26 है। शहरी क्षेत्र के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्रों के संवेगात्मक बुद्धि में सार्थकता का औसत उपलब्धि 65.68 है तथा मानक विचलन 17.86 है और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के संवेगात्मक बुद्धि में सार्थकता का औसत उपलब्धि 60.24 है तथा मानक विचलन 15.42 है।
Pages: 146-149 | Views: 1882 | Downloads: 940Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
सुनील कुमार गुप्ता, डाॅं. पतंजलि मिश्र. माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Literacy Educ 2023;3(1):146-149.