International Journal of Literacy and Education
2023, Vol. 3, Issue 2, Part B
रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के संवेगात्मक बुद्धि एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सहसम्बन्ध का अध्ययन
Author(s): धीरेन्द्र सिंह चैहान, डाॅं. संतोष कुमार द्विवेदी
Abstract: प्रस्तुत शोध पत्र में रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के संवेगात्मक बुद्धि एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सहसम्बन्ध का अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में रीवा जिले के सभी विकासखण्डों से 06-06 विद्यालय अर्थात कुल 54 विद्यालयों का चयन दैव निर्दशन पद्धति द्वारा अध्ययन किया गया है। न्यादर्श के रूप में चयनित प्रत्येक विद्यालय से 12-12 छात्र एवं छात्राएं अर्थात कुल 1296 विद्यार्थियों का चयन दैव निदर्शन पद्धति से किया गया है। परिणामों के आधार पर कहा जा सकता है कि शोध क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्याार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं उनकी शैक्षिक उपलब्घि में सार्थक सहसम्बन्ध है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि में सार्थक अन्तर नहीं है। बालक की अन्तर्निहित योग्यताओं का शिक्षा में समागम होकर प्राप्त होने वाले निष्कर्षों में उसके आन्तरिक संवेग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जो बालक संवेगात्मक रूप से परिपक्व होते है, उनकी बुद्धिलब्धि भी उच्च होती है। वहीं संवेगात्मक रूप से कमजोर बालक बुद्धिमान होते हुए भी अपनी क्षमताओं का उपयोग नहीं कर पाता।
Pages: 94-97 | Views: 684 | Downloads: 361Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
धीरेन्द्र सिंह चैहान, डाॅं. संतोष कुमार द्विवेदी. रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के संवेगात्मक बुद्धि एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सहसम्बन्ध का अध्ययन. Int J Literacy Educ 2023;3(2):94-97.